मिले कदम से कदम निकला पथ संचलन

डूंगला। कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया।


पथ संचालन डॉक्टर हेडगेवार बाल उद्यान से प्रारंभ हुआ जो बस स्टैंड, पुरानी तहसील, सदर बाजार, भूत बंगला होते हुए पुनः डॉक्टर हेडगेवार बाल उद्यान पहुंचा जहां बौद्धिक का आयोजन किया गया। बौद्धिक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़गढ़ के सह विभाग कार्यवाह लाभचंद धाकड़ ने बौद्धिक दिया व बताया कि संघ के 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण होने पर तथा हिंदू शक्ति जागरण सहित विभिन्न उद्देश्यों को लेकर पथ संचलन निकाला गया। साथ ही कहा जो शक्तिशाली होती है दुनिया हमेशा उसी के सामने झुकती है तथा कहा कि स्वरक्षा, धर्म रक्षा, देश रक्षा के लिए हिंदुओं का सामर्थ्यशाली होना नितांत आवश्यक है।

पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में दंड धारण कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे थे वहीं पथ संचलन में शामिल घोष वादक घोष बजाते हुए चल रहे थे। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन में डूंगला खंड संघ चालक कैलाश गाडरी, संघ टोली सहित विभिन्न संघ कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान थाना अधिकारी ओम सिंह सहित पुलिस जाप्ता साथ में चल रहा था।

Leave a Comment

और पढ़ें