डूंगला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करसाना में 70वीं 17 एवं 19 वर्षीय जिला स्तरीय छात्रा क्रिकेट एवं वुशु प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक एवं अति विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी थे।

इस अवसर पर सांसद चंद्र प्रकाश जोशी की अनुशंसा से निर्मित डोम का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया तथा शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की कोई भी कमी नहीं रहेगी। साथ ही जीतने वाली टीमों को अग्रिम बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा खिलाड़ी यहां से आगे बढ़कर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, चिकित्सा के मामले में एतिहासिक कार्य हुए हैं तथा आने वाले समय में विधानसभा विकास के मामले में प्रथम स्थान पर होगी।
अतिथियों ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा मुख्य अतिथि दक ने उद्घाटन की घोषणा की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार मेनारिया ने सभी का स्वागत किया। आयोजक संस्था प्रधान देवेन्द्र लोकावत ने प्रतियोगिता सम्बंधी जानकारी दी।

प्रतियोगिता में छात्रा क्रिकेट के 17 एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग के 184 खिलाड़ी तथा वुशु में 122 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा खिलाड़ियों एवं दलों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर, पूर्व प्रधान गणपत सिंह चुंडावत, मुकेश खटीक, मंडल महामंत्री मुकेश व्यास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, प्रशासक नारायण लाल, डायरेक्टर गोपी लाल मेनारिया, मण्डल उपाध्यक्ष नन्द लाल गायरी, जीएसएस अध्यक्ष शंकर सिंह, अर्जुन पुष्करणा, किशन लाल अहीर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार मेनारिया, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, विद्यालय स्टाफ, शारीरिक शिक्षक, प्रतियोगिता से जुड़े निर्णायक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।









