नगर निकाय चुनाव : 2026, 3 बजे तक मतदान में और तेजी, तीनों नगर निकायों में उत्साह

चित्तौड़गढ़, 9 सितंबर। नगर निकाय चुनाव में बुधवार को दोपहर 3 बजे तक जिले के तीनों नगर निकायों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है। दोपहर 3 बजे तक जिले में 56.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बेगूं में सर्वाधिक 67.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि चित्तौड़गढ़ में 56.03 प्रतिशत और रावतभाटा में 52.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

*बुजुर्गों का उत्साह, स्वयंसेवक बने सहारा*

मतदान केंद्रों पर स्काउट-गाइड एवं विद्यालयों के स्वयंसेवक बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता करते नजर आए। बूथ नंबर 68 पर 83 वर्षीय सुशीला देवी अग्रवाल ने स्काउट-गाइड के सहयोग से मतदान किया। वहीं 75 वर्षीय सुशीला सोमानी अपने पुत्र अशोकऔर पुत्रवधू अनीता के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं।

कई बुजुर्ग मतदाता बेटे-बहू के साथ सपरिवार मतदान करने पहुंचे। महिलाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। नवमतदाता सुहानी पाराशर ने नगरपालिका कॉलोनी स्थित शिशु घर विद्यालय के बूथ पर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मेडिकल टीम भी उपलब्ध रही।

Leave a Comment

और पढ़ें