बड़ीसादड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई—09 माह की अपहृत बच्ची को 10 घंटे में दस्तयाब कर चोरी का मोबाइल बरामद, एक अभियुक्ता गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 माह की बच्ची के अपहरण एवं मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा किया है। अपहृत बच्ची को महज 10 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर चोरी किया गया ओप्पो मोबाइल बरामद किया तथा मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में एक सहआरोपी को नामजद कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 09 अगस्त 2026 को प्रार्थीया ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि मेरा पति महाराष्ट्र में पानी पुरी की लारी पर काम करता है मैं घर पर अकेली रहती हूं। मेरे एक पुत्री जिसकी उम्र 09 माह है दिन में करीब 01 बजे मैं घर से मेरी पिहर उमरदा जिला प्रतापगढ़ जाने के लिये बडीसादडी बस में बैठकर बडीसादड़ी आ गई। मेरी तबीयत खराब होने से बडीसादडी नगर पालिका के पास गोपाल डॉक्टर के क्लीनिक पर मेरे बोतल चढवाई उस दौरान मेरी बच्ची पास मैं ही खेल रही थी। जहाँ पर एक महिला आई जो मेरी बच्ची को खिलाने लगी। जब मेरी बोतल खत्म हुई तो मैने देखा की मेरी बच्ची व मेरा मोबाईल ऑप्पो कंपनी का दोनों ही मुझे नही मिले। उस औरत की तलाश करती हुई मैं झालामन्ना चौराया तक आई लेकिन मुझ उक्त महिला नजर नहीं आई। मेरी बच्ची व मेरे मोबाईल को एक महिला चुराकर ले गई है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी बडीसादडी भगवानलाल पके नेतृत्व में एएसआई लक्ष्मीलाल मय जाप्ता की टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ संदिग्ध ललीता पति सुरेश मीणा निवासी चेनपुरीया हाल ढीकडीयाखेडी पुलिस थाना बडीसादडी जिला चित्तौडगढ को डिटेन कर बाद पूछताछ अभियुक्ता की निशादेही से अपहर्ता बच्ची को दस्तीयाब कर ओपो कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया। 09 माह की बच्ची को ढिकडीयाखेडी से आधा किलोमीटर दूर अभियुक्ता के पिता के मुगंफली के खेत से 10 घण्टे के अन्दर दस्तियाब की गई। अभियुक्ता के साथ एक सहआरोपी को नमाजद किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीमः- एएसआई लक्ष्मीलाल हरिराम, कांस्टेबल दिनेश कुमार,
बाबूलाल ,प्रेमाराम,म.कानि. ममता साहु

Leave a Comment

और पढ़ें