मालवीय लौहार समाज ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय

डूंगला। मालवीय लोहार समाज 22 चौखला उदयपुर संभाग के अंतर्गत ऐलवा माता चौखला की साधारण सभा शुक्रवार को चौखला अध्यक्ष छगनलाल की अध्यक्षता में आवरी माता 22 चोखला भवन परिसर में रखी गई।

बैठक में मालवीय लोहार समाज और समस्त चौखला के पंचो के समक्ष कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा केई बिंदुओ पर चर्चा करते हुए समाज जन की सहमति से निम्न निर्णय लिये और नए नियम को लागू किया गया। इस दौरान समाज में बालक/ बालिका के विवाह संबन्ध में आ रही कठिनाई को देखते हुए 18 वर्ष की बालिका होते ही घर परिवार देख कर माता पिता सगाई सम्बन्ध कर ले और दोनो पक्षों की रजामंदी द्वारा निर्धारित समय पर जल्द से जल्द विवाह कर दे। अन्यथा लड़की गैर समाज में भाग जाती हैं तो उसके जिम्मेदार स्वयं माता पिता होंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चौखले में पेरावानी प्रथा पर रोक रहेगी। अब शादी विवाह मुंडन संस्कार गोल विटी मकान वास्तु ढूंढोत्सव आदि में सिर्फ मामा (ननिहाल) व सुसराल पक्ष की ही पेरावनी रहेगी। साथ ही प्रथम युवक युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चा की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें