डूंगला। कस्बे के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शनि देव मंदिर का दो दिवसीय मेला रविवार रात्रि को प्रारंभ हुआ।

रविवार रात्रि को विनोद राठौड़ कृत पायल इवेंट द्वारा रंगारंग भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी थे। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हनुमंत सिंह थे। कार्यक्रम में बड़ी सादड़ी पंचायत समिति के नेता प्रतिपक्ष राजा चौधरी, ऊंकार लाल व्यास, पुखराज त्रिवेदी आदि विशिष्ट अतिथि थे। शनि देव मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रामचंद्र डांगी, प्रकाश पाटीदार, पृथ्वीराज आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन भाईचारे को बढ़ाने वाले होते हैं। इस तरह का आयोजन से लोगों में धर्म के प्रति जुड़ाव बढ़ता है वहीं आमजन की आस्था भी बढ़ती है। पीसीसी सचिव हनुमंत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह से पहाड़ कट रहे हैं इससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। सभी मिलकर इस संतुलन को बनाए रखने का कार्य करें।
कार्यक्रम में कमलेश सेन की गणपति वंदना से शुरुआत हुई। इसके बाद बबलू रंगीला, जयश्री, अनु भारती आदि के भजनों पर शिवानी, सिमरन, पूजा सहित अन्य नृत्यांगनाओं ने नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस दौरान अनू भारती के मेरी टूटी झोपड़ियां ने महल बनावो शनिदेव तथा राजस्थानी गीतों पर चरी नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। भवई कलाकार नरेंद्र कोटा व पूजा ने भवई नृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोहा। कॉमेडी किंग डैनी अलबेला व पूजा राजस्थानी ने अपनी कॉमेडी से सबको गुदगुदाया।

मेले के चलते मंदिर परिसर सहित पूरे मेला प्रांगण में आकर्षक विद्युत सजावट की गई। मेले में लोगों ने डॉलर झूले आदि में झूलने का आनंद लिया। बाद सोमवार प्रातः हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जो पुर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रामचंद्र डांगी, सचिव कनक मल जैन सहित पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन भगवती लाल बाबेल ने किया।










